⚠️ हमारा एकमात्र नंबर 6291206600 है। पेमेंट सिर्फ़ Trident Future Vision के नाम पर लेते हैं। पेमेंट से पहले जांचें →
Trident Rental PumpsTrident Future Vision की एक यूनिट
होम › सवाल और जवाब

सवाल और जवाब

पंप और मशीन किराये के बारे में लोग जो पूछते हैं, सब एक जगह। जवाब न मिले तो 6291206600 पर कॉल या WhatsApp करें, 24 घंटे।

आज ही पंप चाहिए, भेज सकते हैं?

हाँ, ज़्यादातर मामलों में। हम 24 घंटे खुले हैं और कोलकाता व पश्चिम बंगाल के हर ज़िले में उसी दिन पहुँचाते हैं। 6291206600 पर कॉल या WhatsApp करें।

रात में या छुट्टी के दिन फ़ोन उठाते हैं?

हाँ, हम हफ़्ते के सातों दिन 24 घंटे खुले हैं।

कौन सा पंप चाहिए समझ नहीं आ रहा।

जगह की फ़ोटो या वीडियो WhatsApp करें, हम मुफ़्त में सही मशीन बता देंगे।

एक दिन के लिए ले सकते हैं?

हाँ, एक दिन के लिए भी किराये पर देते हैं। जेसीबी घंटे के हिसाब से भी मिलती है।

महीनों के प्रोजेक्ट के लिए मिलेगा?

हाँ, हफ़्ते, महीने और पूरे प्रोजेक्ट के लिए किराये पर देते हैं।

किराया कितना है?

मशीन, साइज़, दिन और दूरी पर निर्भर करता है। आज के रेट के लिए 6291206600 पर कॉल करें।

बिल देते हैं? GST बिल?

हाँ, हर किराये का सही बिल। माँगने पर GST बिल भी।

पेमेंट कैसे करना है?

डिलीवरी से पहले शर्तें बता देते हैं। रोज़ के किराये में उस दिन का किराया उसी दिन देना होता है।

कंपनी का PO देकर ले सकते हैं?

हाँ, कंपनी और कॉन्ट्रैक्टर PO या वर्क ऑर्डर पर GST बिल के साथ ले सकते हैं।

बेसमेंट में पानी भर गया, क्या करूँ?

सबमर्सिबल या डीवाटरिंग पंप लगेगा। बिजली न हो तो डीज़ल पंप। पानी की गहराई और जगह WhatsApp करें।

नींव के गड्ढे में कीचड़ वाला पानी आ रहा है।

कीचड़ और बालू वाले पानी के लिए डीवाटरिंग पंप लगता है। बिजली न हो तो डीज़ल पंप सेट भेजते हैं।

गंदा पानी है, साधारण पंप चलेगा?

नहीं, फँस जाएगा। सीवेज या कटर पंप लगेगा।

घर में सिंगल फ़ेज़ लाइन है, पंप मिलेगा?

हाँ, सिंगल फ़ेज़ पंप उपलब्ध हैं।

टुल्लू पंप किराये पर मिलता है?

हाँ, सिंगल और थ्री फ़ेज़ टुल्लू पंप किराये पर मिलता है।

ऊपर की मंज़िल पर पानी नहीं चढ़ता।

प्रेशर या बूस्टर पंप लगेगा। हम बेचते हैं और लगा देते हैं।

पाइप साथ में देते हैं?

हाँ, पाइप, कपलिंग और तार साथ में देते हैं।

किराये के बीच पंप ख़राब हो जाए तो?

6291206600 पर कॉल करें, जितनी जल्दी हो सके ठीक करते हैं या बदल देते हैं।

डीज़ल पंप का तेल किराये में शामिल है?

बुकिंग के समय तेल की व्यवस्था कौन करेगा, यह तय करके बता देते हैं।

सेप्टिक टैंक साफ़ करते हैं?

नहीं, हम सेप्टिक टैंक (शौचालय टैंक) की सफ़ाई नहीं करते।

पानी की टंकी और फ़ायर टैंक साफ़ करते हैं?

हाँ, छत की, अंडरग्राउंड, सोसाइटी की और फ़ायर सेफ़्टी टंकी।

जेसीबी ड्राइवर के साथ मिलती है?

हाँ, घंटे या दिन के हिसाब से ड्राइवर के साथ।

कौन-कौन से ट्रक मिलते हैं?

पिकअप, टाटा एस, 407, 709, 10 चक्का, 12 चक्का, टिपर, डंपर और ट्रेलर।

बालू, गिट्टी, ईंट देते हैं?

हाँ, हर क्वालिटी, ट्रक भरकर साइट पर पहुँचाते हैं।

मेरे इलाक़े में देंगे?

पूरे कोलकाता (जोका, बेहाला, ठाकुरपुकुर, गड़िया, साल्ट लेक, न्यू टाउन, हावड़ा…) और पश्चिम बंगाल के हर ज़िले में।

पश्चिम बंगाल के बाहर देते हैं? झारखंड, ओडिशा, बिहार, असम?

हाँ, प्रोजेक्ट और लंबे काम के लिए पूरे भारत में भेजते हैं, गाड़ी की व्यवस्था के साथ।

दुकान या ऑफ़िस कहाँ है?

1/4/10, Ground Floor, Near Kather Pole, Yeni Sarani, Joka, Kolkata 700104।

📞 कॉल करें💬 WhatsApp